दुमका, फरवरी 23 -- दुमका प्रतिनिधि।केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का त्रिवार्षिक चुनाव रविवार को दुमका शहर के कंवेंशन सेंटर में पूरी गहमागहमी के साथ सम्पन्न हुआ। एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी महेश प्रसाद साह एवं सतीश कुमार खड़े हुए थे। चुनाव में महेश प्रसाद साह ने 116 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सतीश कुमार को पराजित कर पांचवीं बार अध्यक्ष बने। चुनाव प्रवेक्षक कृष्णा प्रसाद भगत और अनूप कुमार सिंह की उपस्थिति में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। दिन भर चली आम सभा के बाद दोपहर दो बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। मतदाताओं ने बारी बारी से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम को मतगणना शुरू हुई। करीब दो घंटे तक चली मतगणना के बाद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी महेश प्रसाद साह को 202 और निकटतम प्रतिद्वंदी प्रत्याशी सतीश कुमार को 86...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.