दुमका, फरवरी 22 -- दुमका। प्रतिनिधि केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का चुनाव रविवार को कन्वेंशन सेंटर में होगा। एसोसिएशन के आम सभा सह त्रिवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी महेश प्रसाद साह एवं सतीश कुमार खड़े हुए है। उपाध्यक्ष पद के लिए आशीष कुमार दे एवं प्रदीप कुमार गुप्ता खड़े है। सचिव पद के लिए अनिल जायसवाल एवं मनोज कुमार गुप्ता खड़े हुए है। कोषाध्यक्ष पद के लिए नंद गोपाल मंडल एवं अनुप कुमार गुप्ता चुनाव में खड़े है। वहीं संयुक्त सचिव पद के लिए कामेश्वर प्रसाद गुप्ता एवं मो.इम्तियाजउद्दीन खड़े है। चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव के बाद परिणाम की घोषणा भी शाम तक जारी होने की उम्मीद है। चुनाव को लेकर प्रत्याशी जोरशोर वोटरों से सम्पर्क अभियान करने में जुटे हुए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...