हिन्दुस्तान टीम, मार्च 31 -- पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 31 पर गुलाबबाग के सामने सोमवार की शाम एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक आग भड़क गई। इसके बाद केमिकल से भरे प्लास्टिक के कई ड्रम में एक पर एक धमाके होने लगे। इससे आग की लपटें करीब 200 फीट से भी अधिक ऊंचाई तक पहुंच गई। आग और धमाके से पूरे इलाके में दहशत की स्थिति रही। परिसर में रखे गये दो ट्रैक्टर भी जलने के दौरान ब्लास्ट कर गये। मिली जानकारी के अनुसार एक राजनीतिक दल से जुड़े एक कार्यकर्ता की जमीन पर कई वर्षों से मां दुर्गा केमिकल फैक्ट्री है। इसके अगल-बगल काफी संख्या में मकान बने हुए हैं। सोमवार की शाम को केमिकल फैक्ट्री में मजदूरों द्वारा थिनर बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक आग एक ड्रम में लग गई और इसके बाद फैक्ट्री में रखे गए एक-एक कर दूसरे ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.