फिरोजाबाद, जनवरी 13 -- नगर में जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम ने एक केमिकल फर्म पर छापा मार दिया। जीएसटी विभाग की इस कारवाई से बाजार के कारोबारियों में हड़कंप मच गया। अनेक कारोबारी अपनी दुकान बंद कर खिसक गए। मंगलवार को दोपहर बाद एसआईबी की टीम ने डिप्टी कमिश्नर संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर में दस्तक दे दी। टीम ने शहर में छोटी छपैटी स्थित केमिकल विक्रेता की फर्म डीसी केमिकल्स पर छापा मार दिया। टीम में शामिल अधिकारियों ने फर्म परिसर में प्रवेश करते ही माल की बिक्री और खरीद से संबंधित अभिलेख अपने कब्जे में ले लिए। इसी के साथ अभिलेख का माल से मिलान शुरू कर दिया। जांच पड़ताल देर रात तक चलती रही। टीम में शामिल अधिकारियों ने केमिकल फर्म द्वारा जीएसटी के टैक्स की चोरी किए जाने की आशंका जताई है। छापे की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। आस...