रुडकी, फरवरी 24 -- लकेश्वरी औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में केमिकल के ड्रम साफ करते समय दो किशोर गंभीर रूप से झुलस गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छापुर शेर अफगानपुर निवासी दो किशोर दो दिन पहले सिकंदरपुर गांव की एक फैक्ट्री में केमिकल के खाली ड्रमों की धुलाई कर रहे थे। सफाई के दौरान अचानक ड्रमों में मौजूद रसायनों के संपर्क में आने से दोनों के शरीर में तेज जलन और खुजली होने लगी। देखते ही देखते उनकी हालत बिगड़ गई और वे गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों को जैसे ही घटना की सूचना मिली, उन्होंने आनन-फानन में दोनों किशोरों को आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...