दरभंगा, फरवरी 21 -- कुशेश्वरस्थान पूर्वी। बैंक से शुक्रवार को रुपए निकालकर घर जा रहे एक युवक के रुपये उच्चके ने गायब कर दिये। जानकारी के अनुसार पीड़ित इटहर गांव के गोगल साह का पुत्र महेन्द्र साह है। पीड़ित ने थाने में आवेदन पत्र देकर रुपए बरामदगी की गुहार लगाई है। महेंद्र साह ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक से 49 हजार रुपए निकालकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान हॉस्पिटल रोड में किराना दुकान में सामान खरीदने के लिए गया। मेरे पीछे पीछे दो अज्ञात व्यक्ति चल रहे थे। इनमें एक व्यक्ति सड़क पर ही रह गया और दूसरा व्यक्ति दुकान पर आया और पीछे से मेरे कपड़े पर पीले रंग का केमिकल छिड़क दिया। इससे मेरे शरीर में खुजली होने लगी। मैं रुपये रखे झोले को नीचे रखकर शर्ट निकालने लगा। इसी बीच मौका पाकर उच्चके ने मेरे झोले से गमछे में लिपटी रुपए की गठरी और बैंक पासबुक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.