अमरोहा, नवम्बर 28 -- हसनपुर, संवाददाता। गजरौला मार्ग पर बुधवार शाम बाइक की टक्कर के बाद ट्रक में लगी आग केमिकल लदे ड्रमों तक नहीं पहुंची थी। समय रहते पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया था। आशंका जताई जा रही है कि अगर केमिकल के ड्रमों में आग लगती तो मंजर भयावह होता। उधर, हादसे में घायल बाइक चालक के परिजनों की ओर से ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। जानकारी के मुताबिक नर्सरी से बुधवार शाम घर लौट रहे कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी कमाल पुत्र अफसार की बाइक मनोटा गांव में केमिकल के ड्रम लदे ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में कमाल घायल हो गया था। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे किसी तरह बाहर निकाला। इसके कुछ पल बाद ही पहले बाइक की टंकी में आग लगी और फिर ट्रक ने आग पकड़ ली। ट्रक में केमिकल लदे ड्रम रखे थे। सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.