टिहरी, मई 17 -- डीएम मयूर दीक्षित की मौजूदगी में शनिवार को ग्राम केमवालगांव में गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग की गई। गांव के दो खेतों में 30 वर्ग मीटर के प्लॉट बनाए गए। जिसमें क्रमशः 11.37 किलो तथा 7.80 किलो उपज प्राप्त हुई। दोनों प्रयोगों को ऑनलाइन ऐप की सहायता से संपादित किया गया। क्रॉप कटिंग प्रयोगों से फसलों के उत्पादन को मापा जाता हैं। इन प्राप्त आंकड़ों से सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को तैयार किया जाता है। जिसमें अंतिम छोर तक किसानों को योजनाओं का लाभ दिया जा सके। इस दौरान डीएम ने ग्राम प्रधान को गांव में नगदी फसल लगाने, जिसमें पानी की कम मात्रा की आवश्यकता हो और जंगली जानवरों से भी सुरक्षित रहे को लगाने को कहा। साथ ही उद्यान विभाग से संपर्क कर अन्य आवश्यक जानकारी एवं बीज लेने को कहा। इस अवसर पर डीएम ने गांव के आंगनवाड़ी केन्द्र और पंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.