रामपुर, जनवरी 12 -- प्रभारी मंत्री और सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने सहकारी संघ पनवड़िया में नव निर्मित भवन और जिला सहकारी बैंक रामपुर पनवड़िया शाखा का लोकर्पण किया। केमरी सहकारी संघ द्वारा नवनिर्मित 100 मीट्रिक टन गोदाम का भी लोकार्पण किया। जनपद में प्रथम ईकेसीसी करने पर प्रभारी मंत्री, डीएम अजय कुमार द्विवेदी व डीसीबी के चेयरमैन मोहनलाल सैनी ने लाभार्थी इबादुल्लाह को एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया। केमरी सहकारी संघ और पनवड़िया सहकारी संघ की जमीन पर पूर्व में अवैध कब्जे थे। जिसको जिला प्रशासन के सहयोग से अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया था। सहकारी संघ पनवड़िया में बाउंड्री वाल का निर्माण कराकर सुंदरीकरण कराकर सहकारी वाटिका का निर्माण कराया गया और इस जमीन के आगे वाले भाग में जिला सहकारी बैंक के शाखा निर्माण कराया गया है। इस मौके पर मुख्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.