रामपुर, जनवरी 6 -- सोमवार को भारतीय किसान यूनियन भानु की मासिक पंचायत का आयोजन केमरी कार्यालय पर किया गया। किसानों ने केमरी में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग कर प्रदर्शन किया। संगठन के जिला महासचिव रईस अहमद ने पंचायत में कहा कि केमरी केमरी रेलवे स्टेशन पर किसी भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं है। जबकि यहाँ के लोग व्यापारी हैं, जिनका अक्सर बाहर आना जाना लगा रहता है। ऐसे में लोगों को जाने के लिए बिलासपुर स्टेशन या रामपुर स्टेशन का सहारा लेना पड़ता है। उन्होंने केमरी स्टेशन से होकर गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के दो मिनट के ठहराव केमरी स्टेशन पर किए जाने की मांग की। कहा कि ठंड में लोगों को राहत दिलाने के लिए कस्बे में हर चौराहे पर नगर पंचायत द्वारा अलाव जलाने व्यवस्था करनी चाहिए। जिसके बाद किसानों ने मिलक रामपुर तिराहे पर अपनी मांगो को ...