रामपुर, फरवरी 22 -- केमरी। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात चोरों ने घर के ताले तोड़कर बिलासपुर के पूर्व बार अध्यक्ष के घर को निशाना बना लिया। चोर अलमारी की तिजोरी तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी समेत लाखों का सामान समेटकर ले गए। चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को चेक कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। केमरी थाना क्षेत्र के चमारान निवासी हरिओम सक्सेना पेशे से अधिवक्ता हैं। वह बिलासपुर बार के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हरिओम सक्सेना अपने बेटे अधिवक्ता शुभम सक्सेना के साथ रहते हैं। 20 जनवरी को पूर्व बार अध्यक्ष अपने बेटे और परिवार के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काशीपुर गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। आरोप है कि शुक्रवार देर रात चोरों न...