जहानाबाद, अप्रैल 5 -- कुर्था, निज संवाददाता। सम्राट अशोक की जयंती पर स्थानीय केमदारचक उच्च विद्यालय में बच्चों के नामांकन पखवारा का श्री गणेश किया गया। यह कार्यक्रम आगामी 15 अप्रैल तक चलेगा। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के पोषक क्षेत्र के बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन के लिए अभियान चलाया जायेगा। विद्यालय के शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रबुद्ध नागरिक अभिभावकों से मिलकर शिक्षा के महत्व पर चर्चा करेंगे और बच्चों के नामांकन के लिए प्रेरित करेंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए विद्यालय की प्रधान शिक्षिका कविता कुमारी ने बताया कि महान सम्राट अशोक की जयंती मनाने के लिए काफ़ी संख्या में अभिभावक विद्यालय पर उपस्थित थे। उपस्थित अभिभावकों को नामांकन पख़्वारा के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी। साथ ही उक्त अवधि में नामांकन करवाने की अपील भी की गयी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.