जमशेदपुर, मई 5 -- क्रीड़ा भारती जमशेदपुर महानगर की बैठक शनिवार को केबुल टाउन स्थित कार्यालय में हुई। इसमें 11 से 25 मई तक आयोजित होने वाले समर कैंप की तैयारी और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में क्रीड़ा भारती से जुड़े 11 खेलों के 36 कोच, खेल विशेषज्ञों, पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।समर कैंप में बच्चों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। देशभक्ति से जुड़े गीत, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों का अभ्यास भी कराया जाएगा। बैठक में संकल्प लिया गया कि प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों में खेल के प्रति रुचि जगाई जाएगी। जिला अध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने बताया कि कैंप शुल्क मात्र Rs.300 रखा गया है। अब तक 350 से अधिक बच्चों का पंजीकरण हो चुका है। स्थानीय केबुल मैदान में सभी खेल सुविधाएं 9 मई तक पूरी कर ली जाएंगी। बैठक में सतनाम सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.