बोकारो, जनवरी 28 -- कथारा। बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में केबी कॉलेज बेरमो में जंतु शास्त्र सभागार में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शुरुआत कॉलेज गेट के पास मुख्य अतिथि कथारा ओपी प्रभारी राजेश कुमार प्रजापति एवं एनएसएस के स्वयं सेवकों द्वारा हेलमेट और चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट बांधने को लेकर यात्रियों में जागरूकता कर कार्यशाला का आयोजन शुरू हुआ। मुख्य अतिथि ने कहा कि सड़क सुरक्षा समाज के प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेवारी है। आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने धन्यवाद ज्ञापन ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.