बोकारो, दिसम्बर 22 -- कथारा। केबी कॉलेज बेरमो द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने प्राचार्य लष्मी नारायण एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व व अगुवाई में गांधीग्राम बस्ती स्वांग के जरूरतमंदों व निराश्रित वृद्ध पुरुष महिलाओं को ठंड से बचाव के लिए रविवार को गर्म कपड़े बांटे। प्राचार्य ने कहा शीत लहर में गर्म कपड़े का वितरण इकाई के द्वारा प्रत्येक वर्ष की जाती है। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉने कहा शिक्षा का उद्देश्य किताबी ज्ञान के साथ साथ व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है जिसमें ज्ञान व कौशल के साथ साथ चरित्र निर्माण, सामाजिक जिम्मेदारी और आत्मनिर्भरता शामिल हैं ताकि व्यक्ति पूरी क्षमता का उपयोग कर सके और समाज के लिए एक उपयोगी सदस्य बन पाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.