रामगढ़, फरवरी 6 -- केदला, निज प्रतिनिधि। पचमो पंचायत के अखरा में शुक्रवार को रैयत विस्थापित मोर्चा के पदाधिकारी एवं सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष लालदेव महतो ने किया। बैठक में उपस्थित लोगों ने बीते रविवार को केबीपी परियोजना से जुड़े अधिकारियों के साथ हुई मारपीट की घटना का निंदा किया। मोर्चा के लोगों ने सर्व समिति से यह प्रस्ताव पास किया की रविवार को ग्राम बघरैया क्षेत्र में केबीपी एमडीयो के लोगों के साथ जो मारपीट की घटना घटी उसकी रैयत विस्थापित मोर्चा पचमो और बघरैया के लोग घोर निंदा करते हैं। ग्रामीणों ने इस घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग किया है। बैठक में मोर्चा के लोगों ने वर्तमान में उत्पन्न स्थिति पर सीसीएल प्रबंधन का रुख पर विचार विमर्श किया। मौके पर मोर्चा की ओर से आयोजित बैठक में प्रमोद कुमा...