कानपुर, जनवरी 7 -- झींझक। केबिल बॉक्स जलने से 10 घंटे आपूर्ति ठप होने से कुंतलिया गांव, न्यू भोलानगर, झींझक पावर हाउस की विद्युत सप्लाई बंद हो गई। विद्युत व्यवस्था दस घंटे ठप होने से उपभोक्ता, कारखाने व दुकनदार परेशान हो गये। न्यू भोला नगर झींझक विद्युत सबस्टेशन को कठिका विद्युत सबस्टेशन से आपूर्ति की जाती है। मंगलवार भोर पहर करीब साढ़े चार बजे कुंतलिया गांव के समीप केबिल बाक्स जल जाने से न्यू भोलानगर विद्युत सबस्टेशन के सभी फीडरों की आपूर्ति बन्द हो जाने से उपभोक्ता भीषण सर्दी में पानी, मोबाइल चार्जिंग, कारखाने सहित सीएचसी ब्लाक कर्मचारी परेशान दिखे। जानकारी पर लाइनमैन जितेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचकर दस घंटे कड़ी मशक्कत के बाद दिन में करीब साढ़े चार बजे केबिल बाक्स ठीक कर आपूर्ति बहाल की। तब कहीं जाकर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। ज...