गंगापार, दिसम्बर 3 -- मेजारोड रेलवे ओवर ब्रिज के पास स्थित 132 केवीए से बिजौरा उपकेन्द्र को पहुंचने वाली 33 हजार केवीए की केबल में आई खराबी के चलते बिजली आपूर्ति मंगलवार की रात नौ बजे से बुधवार को दोपहर एक बजे तक ठप रही। इस दौरान उपकेन्द्र बिजौरा से बिजली पाने वाले दो दर्जन से अधिक गांव अंधेरे में डूबे रहे, बिजली न होने से पंप नहर पकरी सेवार सहित कई निजी नलकूपों का संचालन पूरी तरह ठप रहा। जिससे किसानों के खेत पलेवा नहीं हो सके। लोगों का कहना है कि मेजारोड रेलवे लाइन के नीचे से बिजली सप्लाई केबल द्वारा की जाती है, इसमें अक्सर कुछ न कुछ फाल्ट बना रहता है। जिससे बिजौरा सहित अन्य उपकेन्द्रों को भी बिजली ठीक ढंग से नहीं मिल पाती। तरवाई गांव के राजेश पांडेय, बिजौरा गांव के देवी प्रसाद मिश्र, मिश्रपुर के प्रधान अजय सिंह यादव, पकरी सेवार के शारदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.