वाराणसी, फरवरी 16 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पन्नालाल पार्क उपकेंद्र में शनिवार रात अचानक केबल बाक्स फट गया। इससे कैंट उपकेंद्र (220 केडब्ल्यूडी) की मेन सप्लाई बंद हो गई और तीनों पावर ट्रांसफॉर्मर बैठ गया। उपकेंद्र के सात फीडरों से आपूर्ति बाधित हो गई। अर्दली बाजार, जेल रोड, भोजूबीर और लक्ष्मणपुर इलाके में अंधेरा छा गया। रात 2 बजे आपूर्ति पूरी तरह बहाल हुई। नगरीय विद्युत वितरण खंड इमिलिया घाट के पन्नालाल पार्क उपकेंद्र का केबल बाक्स रात करीब 10 बजे फट गया। विस्फोट इतना भीषण था कि तीनों पावर ट्रांसफॉर्मर बंद हो गए। मेन लाइन ब्रेकडाउन होने से सातों फीडर बेजान हो गए और इससे जुड़े इलाकों की बत्ती गुल हो गई। सूचना पर एसडीओ अभिषेक कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले मेन सप्लाई चालू कराई। इसके बाद चार फीडर से आपूर्ति सुचारू कराई। फिर केबल बक्स...