हरिद्वार, जून 14 -- हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर गंगा पर बने केबल पुल पर शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। शनिवार सुबह सवेरे एक टेंपो ट्रैवलर का चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और सीधा केबल पुल की रेलिंग से टकरा गया। तेज गति होने के कारण टेंपो ट्रैवलर लोहे की रेलिंग तोड़कर आधा हवा में झूल गया। इस दौरान पुल की रेलिंग पर झूलते टेंपो ट्रैवलर की किसी शख्स ने वीडियो बना ली। इसका वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि गंगा नदी पर बने केबल पुल की रेलिंग पर टेंपो ट्रैवलर हवा में झूल रहा है। दावा किया जा रहा है कि हादसे के वक्त उसमें कई यात्री सवार थे और हादसा होते ही मौके पर जाम लग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.