साहिबगंज, सितम्बर 26 -- मंडरो। मिर्जाचौकी के नयाटोला व सदर प्रखंड के कोदरजन्ना, हाजीपुर सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में गुरुवार की देर रात से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे उमसभरी गर्मी में लोगों को काफी परेशानी हुई। भीषण उमसभरी गर्मी में बिजली नहीं रहने से बच्चों, महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। बिजली नहीं रहने के कारण लोग रतजगा कर रात बीताया। इस संबंध में विद्युत बोर्ड के कर्मी ने बताया की महादेवगंज के पास मेन केबल के जल जाने के कारण बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। जिसकी मरम्मति करने का काम शुक्रवार की सुबह कराया गया। जिसके बाद करीब 12-13 घंटा बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.