प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 26 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर के दहिलामऊ विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कटरा फीडर की इनकमिंग केबल गुरुवार रात करीब 10 बजे जल गई। करीब चार घंटे तक बिजली गुल रहने से करनपुर, गायत्री नगर, आंशिक देवकली, आंशिक बलीपुर मोहल्ले में रहने वाले लोगों को परेशानी हुई। शुक्रवार की सुबह कटरा फीडर की करीब एक घंटे आपूर्ति ठप करने के बाद इनकमिंग केबल बदली गई। ट्रांसमिशन के कर्मचारियों के अनुसार 33 केवीए के पैनल उपकरण, ब्रेकर में गड़बड़ी की वजह से मेन लाइन ट्रिप कर रही है। इसकी मरम्मत शुक्रवार की रात करने का भरोसा दिया गया। इनका कहना है दहिलामऊ उपकेंद्र के कटरा फीडर की केबल जलने से कुछ देर के लिए आपूर्ति ठप हुई थी। शहर के सभी उपकेंद्र को पहुंची मेन लाइन ट्रिप करने से समस्या हो रही है। ट्रांसमिशन की ओर से मरम्मत का भरोसा दिया गया है। -सो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.