कुशीनगर, फरवरी 7 -- कुशीनगर। तरयासुजान विद्युत उपकेंद्र के सलेमगढ़ बाजार से पठानी टोला तक नए विद्युतीकरण कार्य के तहत लगाए गए हाईटेंशन के केबल तारों की चोरी का मामला सामने आया है। 50 घरों की बिजली आपूर्ति से जोड़ने के लिए करीब 30 बिजली के पोलों पर एक किलोमीटर तक हाईटेंशन केबल बिछाया गया था। गुरूवार की रात अज्ञात चोरों ने 16 पोलों पर लगाए गए 500 मीटर केबल तार काटकर चुरा ले गए।ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते पिछले तीन महीने से बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इस संबंध में कई बार विभाग से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय तक लाइन चालू न होने के कारण ही चोरों ने तार चोरी जैसी घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में जेई विकास सहानी ने बताया कि घटना की लिखित सूचना (तहरीर) तरय...