नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- Stock Order: टेलीकॉम गियर बनाने वाली कंपनी एचएफसीएल लिमिटेड (HFCL Ltd) को एक बड़ा एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है, जिसकी कुल कीमत $72.96 मिलियन (Rs.656.10 करोड़) है। कंपनी ने बताया कि यह ऑर्डर उसकी विदेशी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी के ज़रिए एक अंतरराष्ट्रीय ग्राहक से प्राप्त हुआ है। इस ऑर्डर के तहत HFCL को ग्राहक की जरूरतों के अनुसार ऑप्टिकल फाइबर केबल की सप्लाई करनी होगी। कंपनी के अनुसार, यह कॉन्ट्रैक्ट जनरल एग्रीमेंट के तहत है और इसका पूरा कार्यान्वयन नवंबर 2026 तक जारी रहेगा। इस बड़ी डील के बाद बाजार में उम्मीद की जा रही है कि HFCL के एक्सपोर्ट बिजनेस में और तेजी आएगी।दूसरे तिमाही के नतीजे कंपनी के दूसरे तिमाही (Q2 FY26) के वित्तीय परिणाम मिले-जुले रहे। HFCL का नेट प्रॉफिट 8.24% सालाना आधार पर गिरकर Rs.67.9 करोड़ र...