प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 8 -- संग्रामगढ़ के अवर अभियंता विद्युत विनय जायसवाल ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि वह सात जनवरी को दोपहर बाद करीब 2.10 बजे बवलिया गांव में विद्युत चोरी में पूर्व में की गई एफआईआर में किए गए, विभागीय जुर्माने को नहीं जमा करने पर अधिकारियों के निर्देश पर केबल काटने गए थे। जैसे ही केबल काटा महिलाओं ने केबल जोड़ने का दबाव बनाते हुए गालियां दिया। हाथ पैर तोड़ देने, देख लेने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित जेई विनय जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने मनीषा दुबे, माधुरी देवी, गीता देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...