प्रयागराज, फरवरी 8 -- झूंसी। श्री चित्रगुप्त पार्क में धीरेन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता एवं एके श्रीवास्तव के संचालन में केपी ट्रस्ट के न्यासधारियों की बैठक हुई। बैठक में प्रबंधन द्वारा लागू की गई प्रतिवर्ष नवीनीकरण की अनिवार्यता का कड़ा विरोध करते हुए इसे तत्काल समाप्त करने की मांग की गई। न्यासधारियों ने आरोप लगाया कि यह नियम आम सदस्यों को ट्रस्ट से दूर रखने का प्रयास है। प्रस्ताव पारित कर सुझाव दिया गया कि सदस्यता को आधार कार्ड से लिंक कर आजीवन नवीनीकृत किया जाए। सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने यह व्यवस्था नहीं बदली, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बैठक में अतुल, राजेन्द्र, सन्तोष, एसपी श्रीवास्तव, अरविन्द खरे और राजेश श्रीवास्तव आदि सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...