जमशेदपुर, दिसम्बर 19 -- केरला पब्लिक स्कूल मानगो में गुरुवार को प्री-प्राइमरी नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल ट्रस्ट की अकादमी निदेशिका लक्ष्मी आर, प्राचार्या रूपा घोष, उप प्राचार्या उषा राजशेखरन, संयोजिका दिव्या तिवारी एवं डॉ. किशोर कुमार ओझा ने संयुक्त रूप से किया। नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने 'जल, जंगल, जमीन और हम' थीम पर आधारित गीत, कविता और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अकादमी निदेशिका लक्ष्मी आर ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आत्मविश्वास बढ़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...