जमशेदपुर, दिसम्बर 10 -- फोटो ट्रैक पर है जमशेदपुर। केरला पब्लिक स्कूल, मानगो एवं गांधी मैदान के संयुक्त वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन स्कूल प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा नर्सरी से 11 तक के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रार्थना से हुआ। प्राचार्या रूपा घोष ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.