कौशाम्बी, फरवरी 2 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल (केपीएस) भरवारी में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल समारोह का आयोजन हर्षोल्लास, गरिमा और भावनात्मक वातावरण के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन रिद्धि सिद्धि रिजॉर्ट फेस एक में हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों नृत्य, गीत, मंचीय प्रस्तुतियां एवं मनोरंजक झांकियों ने समारोह को और भी आकर्षक बना दिया। समारोह के दौरान विद्यालय के चेयरमैन निवर्तमान विधायक संजय कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि कक्षा 12 के विद्यार्थी विद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक पहचान होते हैं और जीवन में परिश्रम, अनुशासन तथा नैतिक मूल्यों को अपनाकर निश्चित ही सफलता की ऊंचाइयों तक पह...