चक्रधरपुर, फरवरी 24 -- केपीएस के प्राचार्य को मिला टैगोर नेशनल प्रिंसिपल अवॉर्ड चक्रधरपुर। कॉन्सेप्ट पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर के प्राचार्य परमानंद झा को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य एवं अभूतपूर्व योगदान के लिए रवींद्रनाथ टैगोर नेशनल प्रिंसिपल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह रविवार को एक्सट्रमार्क एवं ईआईके के सौजन्य से रांची के एक होटल में आयोजित किया गया था। वहीं समारोह में झारखंड एवं बिहार राज्य के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यगण एवं शिक्षाविद उपस्थित थे। जिनमें प्रमुख शोभा बंसल, सिविन दीक्षित, डॉ. परमानंद प्रसाद, डॉ. राजश्री गुंजन, वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी पुणे से जुड़े शिक्षाविद गजेंद्र गुप्ता सहित शिक्षा जगत के सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.