दुमका, फरवरी 4 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। केपीएल सीजन 9 का भव्य समापन मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरबीडब्लू की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 110 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीडीएस की टीम ने कप्तान मो. आरिफ की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत महज 8.3 ओवर में लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। मो. आरिफ ने 20 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाए। विजेता बीडीएस टीम को 50 हजार रुपये की नकद पारितोषिक राशि एवं चमचमाती ट्रॉफी सांसद प्रतिनिधि जोन सोरेन एवं केपीएल के अध्यक्ष दिवाकर द्वारा प्रदान की गई। उपविजेता आरबीडब्लू टीम को 30 हजार रुपये की नकद पारितोषिक राशि जेएमएम के वरिष्ठ कार्यकर्ता गौरीशंकर भगत तथा केपीएल कमिटी के कयूम अंसारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता विकास रंजन द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान की गई। वहीं 56 रन बनाने और एक विकेट लेने वाले बी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.