किशनगंज, मार्च 6 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज शहर के रूईधासा ग्राउंड में बुधवार को किशनगंज प्रीमियर लीग सीजन थ्री के पहले क्वालीफायर मुकाबले में 66 रनों से जीतकर किशनगंज नाईट राइडर्स ने सीजन थ्री के फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले टॉस जीतकर केकेआर ने बल्लेबाजी का फैसला लिया था। बल्लेबाजी करने उतरी किशनगंज नाईट राइडर्स के बल्लेबाज विपिन सौरभ (5) और कप्तान सतीश(5) टीम के19 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सकीबुल गनी (55) और फहीम अनवर(104) रन बनाए। कुल 207 रन बने। उधर लक्ष्य का पीछा करने उतरे रॉयल रेडर्स के बल्लेबाज मंगल महरूर 5 रन बनाकर रनआउट हो गए। इसके बाद विकेटों का पतन जारी रहा और 141 रनों पर रेडर्स की टीम आल आउट हो गयी। रेडर्स की ओर से तारिक अनवर ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। वहीं केकेआर के गेंदबाज सतीश को 4 तो सकीबुल गनी को 2 सफलताएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.