किशनगंज, मार्च 23 -- किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज प्रीमियर लीग सीजन 3 के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को किशनगंज शहर के किड्जी माउंट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक मनोव्वर रिजवी की अगुवाई में किड्जी परिवार द्वारा केपीएल एडमिनिस्ट्रेटर संजय जैन, चैयरमैन डिंपल शर्मा, सचिव परवेज आलम, गुड्डू, सहित केपीएल मैनेजमेंट कमिटी का स्वागत मोमेंटो और पुष्पगुच्छ देकर किया गया। किड्जी माउंट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक मनोव्वर रिजवी ने कहा कि केपीएल सीजन 3 के सफल आयोजन से यहां के क्रिकेट खिलाड़ी को बहुत फायदा मिला है। आयोजन के सफल संचालन में केपीएल के सभी पदाधिकारी का योगदान सहानीय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.