जामताड़ा, जनवरी 16 -- केपीएल का फाइनल आज करमाटांड़, प्रतिनिधि । केपीएल सीजन 5 का फाइनल मुकाबला शनिवार को विद्यासागर अकादमी और देवघर के बीच खेला जाएगा। शुक्रवार के हुए पहले समी फाइनल मैच चितरंजन बनाम विद्यासागर अकैडमी के बीच खेला गया। वहीं शुक्रवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला देवघर बनाम चितरा के बीच खेला गया। टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करते हुए चितरा की टीम ने 20 ओवर में 114 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करते हुए देवघर की टीम ने 8.5 ओवर में 117 रन बना कर इस मैच को 8 विकेट से जीत लिया। आज के मैन ऑफ मैच कुलदीप ने 4 विकेट लिए। मौके पर अध्यक्ष अर्जुन मंडल, महेंद्र मंडल ,कुंदन मंडल, अक्षय मंडल ,निवास मंडल ,पिंटू मंडल,राहुल मंडल , संजय यादव,बलराम मंडल ,गुड्डू मंडल ,पप्पू मंडल,बापी मंडल ,तनवीर अंसारी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...