मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, वसं। नीति आयोग की ओर से संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सोमवार को डीएम सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इसमें आकांक्षी जिला के पांच व आकांक्षी प्रखंड मुशहरी के छह प्रमुख सूचकांकों पर चर्चा की गई। इसमें डीएम ने कहा कि संपूर्णता अभियान केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि जिले के समग्र विकास से जुड़ा जन-आंदोलन है। उन्होंने सभी विभागों को चिह्नित केपीआई में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। उन्होंने डीडीसी को साप्ताहिक समीक्षा कर प्रगति सुनिश्चित करने का आदेश दिया। वहीं, अभियान की सीधी मॉनिटरिंग स्वयं डीएम करेंगे। बैठक में डीएम ने उपस्थित सभी अधिकारियों को आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम को सफल बनाने की शपथ दिलाई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.