बांदा, जुलाई 6 -- बांदा। संवाददाता एमपी में हो रही झमाझम बारिश से केन नदी हर सेकेंड 13.50 लाख लीटर पानी बढ़ रहा है। रविवार को आठ घंटा में केन का जलस्तर डेढ़ मीटर और यमुना का दशमलव 75 मीटर से अधिक जलस्तर बढ़ा। सुबह 12 बजे केन नदी का जलस्तर 94.88 मीटर रिकार्ड किया गया। देर शाम आठ बजे 1.66 मीटर बढ़ने से जलस्तर 96.54 मीटर पर रिकार्ड किया गया। केन में पानी 47687 क्यूसेक हर सेकेंड बढ़ रहा है। नदी का चेतावनी बिंदु 103 मीटर और खतरा बिंदु 104 मीटर पर है। वहीं, केन के साथ यमुना नदी भी तेजी से बढ़ रही है। सुबह 12 बजे यमुना का जलस्तर 87.54 मीटर पर था। शाम आठ बजे तक दशमलव 75 मीटर बढ़ने से 88.29 मीटर जलस्तर पहुंच गया। यमुना का चेतावनी बिंदु 99 और खतरा बिंदु 100 मीटर पर है। दोनों नदियों में तेजी से जलस्तर बढ़ने के बाद भी प्रशासन नहीं चेता। नाविक क्षमता ...