छतरपुर, फरवरी 9 -- केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत ढोंढन गांव में बांध निर्माण का काम महिलाओं के कड़े विरोध के कारण पिछले 5 दिनों से ठप है। उचित मुआवजा और पुनर्वास नहीं मिलने से नाराज महिलाएं लाठी-डंडे लेकर निर्माण स्थल पर डटी हैं। उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों को खदेड़ दिया। महिलाएं मुंह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। उनकी मांग है कि प्रति परिवार 50 लाख रुपये, 5 एकड़ जमीन और क्षेत्र का दोबारा सर्वे कराया जाए। अधिकारियों के साथ घंटों चली बातचीत के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। अपडेट जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.