बांदा, अगस्त 31 -- बांदा। संवाददाता मटौंध पुलिस की तत्परता से एक लड़की जान बच गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मर्दननाका की रहनेवाली एक लड़की केन नदी पुल से आत्महत्या करने के लिए कूद रही थी। सूचना पर मटौंध पुलिस ने तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से सकुशल बचा लिया। पुलिस ने लड़की के परिजनों को बुलाया। परिजनों ने बताया कि उनकी लड़की नाराज होकर घर से चली गई। पुलिस ने लड़की को समझाया। आगे से भविष्य में आत्महत्या संबंधी विचार अपने मन में न लाएं, किसी प्रकार की समस्या हो तत्काल पुलिस को सूचना दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.