बांदा, जुलाई 14 -- बांदा। संवाददाता केन नदी खतरे का निशान पार कर गई है। सुबह आई बाढ़ में पैलानी तहसील क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत का रपटा बह गया। इससे करीब 23 मजरों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। दूसरी तरफ 1500 से अधिक बीघा खेत जलमग्न हो गए। पुलिस-प्रशासन ने प्रभावित इलाकों और बाढ़ चौकियां का दौराकर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। एमपी में हुई मूसलाधार बारिश से शनिवार देर शाम से ही केन का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा था। शनिवार शाम आठ बजे तक केन में 94.15 लाख लीटर पानी प्रति सेकेंड बढ़ोतरी रिकार्ड की गई थी। नदी का जलस्तर 101 मीटर पर पहुंच गया था। रविवार सुबह तक खतरे के निशान 104 मीटर को पार करने की आशंका थी। यही हुआ भी सुबह ही नदी खतरे के निशान को पार कर गई। दोपहर 12 बजे केन का जलस्तर खतरे के निशान से दशमलव 80 मीटर ऊपर रिकार्ड किया गया। नदी में प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.