बांदा, जुलाई 19 -- बांदा। संवाददाता भारी बारिश से केन नदी खतरे का निशान पार कर गई है और गवाइन नाला उफान पर है। यमुना, चंद्रावल, रंज नदी में भी तेजी से पानी बढ़ रहा है। केन और चंद्रावाल में जलस्तर बढ़ने से ग्राम नांदादेव, पडोहरा, तुरी नाला, धोवर नाला, सिंधनकलां, अमारा रपटा के ऊपर पानी बहने लगा। सुरक्षा की दृष्टी से होमगार्ड्स तैनात किए गए हैं। केन में जलस्तर बढ़ने से खप्टिहाकलां, सिमर डेरा, छनीहा डेरा, शिवपाल डेरा, पंडितन डेरा, गणेशनगर, शिवरामपुर के ग्रामीण सहमे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने दौराकर ग्रामीणों को हिदायत दी कि अंधेरा होने पर नाव का प्रयोग न करें। बता दें कि शुक्रवार सुबह आठ बजे तक केन का जलस्तर 99.65 और यमुना का जलस्तर 94.80 मीटर था। रात आठ बजे तक केन खतरे खतरे का निशान 104 मीटर पार कर गई। जलस्तर 105 मीटर रिकार्ड किया गया। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.