बांदा, जुलाई 31 -- बांदा। संवाददाता केन और यमुना नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ने से एकबार फिर जनपद में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। हालांकि, देर शाम तक दोनों नदियों में जलस्तर चेतावनी बिंदु से दूर रहा। वहीं, बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन जलस्तर पर नजर रखे हैं। सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है। केन नदी बढ़ने से गत दिनों आई बाढ़ से पैलानी तहसील क्षेत्र में सिंधनकलां का तुर्री नाला और धोवल नाला रपटा अब भी पानी में डूबा है। वहीं, चंद्रावल के उफनाने से पड़होरा रपटा भी जलमग्न है। इन तीनों रपटा के डूबे होने से करीब 23 मजरों का संपर्क एक-दूसरे से कटा है। वहीं, मंगलवार रात से अब दोबारा केन और यमुना में पानी तेजी से बढ़ने लगा है। केन नदी में शाम चार बजे तक प्रति सेकेंड 38.94 लाख लीटर पानी बढ़ना रिकार्ड किया गया। शाम चार बजे तक केन का जलस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.