मोतिहारी, फरवरी 24 -- सुगौली। सदन में राहुल गांधी वहीं कहना चाह रहे हैं जो सरकार ने दबाव में आकर किया है। लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा। सर्वविदित है कि देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। उक्त बातें संगठन सृजन अभियान के तहत प्रजापति कांग्रेस आश्रम में आहुत बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ई. शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय ने कही। उन्होंने कहा कि आज देश अमेरिका के दबाव में आकर ऐसे करार कर लिए जो भारत जैसे देश के लिए आघात है। देश के किसानों की सबसे ज्यादा दुर्दशा इस करार से होगी। इस मौके पर गुजरात से आए पूर्व विधायक सह एआईसीसी प्रभारी हिम्मत सिंह पटेल ने कहा कि गांधी के इस चंपारण को नमन करता हूं कि इस पवित्र धरती पर आने से एक अलग ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा आहूत संगठन सृजन अभियान के तहत हम सभी यहां उपस्थित हुए हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.