अंबेडकर नगर, फरवरी 4 -- इंदईपुर, संवाददाता। विकासखंड बसखारी के ड्वाकरा हाल में ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। भाजपा नेता रूद्र प्रसाद उपाध्याय के संचालन में हुए बैठक में बतौर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधान के साथ विकासखंड के ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों के बारे में चर्चा की गई तथा नए विकास कार्यों के लिए कार्य योजना की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में मुख्य रूप से लघु सिंचाई, सहकारिता कृषि, किसान क्रेडिट कार्ड, पौधरोपण कार्यक्रम, जनस्वास्थ्य, स्वच्छता कार्यक्रम, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, राज्य वित्त योजना की कार्य योजना, सामूहिक विवाह समेत योजनाओं पर चर्चा हुई। भाजपा नेता ने क...