सीवान, फरवरी 6 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के 53 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में इंटरमीडिएट की परीक्षा गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। जिले के सीवान अनुमंडल के 43 व महाराजगंज अनुमंडल में बनाए गए 10 परीक्षा केन्द्रों पर जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, वहीं, अनुपस्थिति भी पाए गए। परीक्षा को लेकर सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ जुटने लगी थी। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पूर्व प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश का असर तीसरे दिन भी केन्द्रों पर बखूबी दिखा। बहरहाल, पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई। पहली पाली में विज्ञान संकाय के परीक्षार्थियों ने भौतिकी जबकि दूसरी पाली म...