फतेहपुर, फरवरी 9 -- फतेहपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी कराने के लिए इस बार सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी। विशेष रूप से प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू की है। अब अतिरक्ति प्रश्न पत्रों की आलमारी की चाबी केंद्र व्यवस्थापक के बजाय संबंधित थानाध्यक्ष के पास रहेगी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कुल हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में 66429 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल में 36698 और इंटरमीडिएट में 29731 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। केंद्रों पर अतिरक्ति प्रश्न पत्रों की आलमारी अब सीधे खाकी की निगरानी में रहेगी। बोर्ड द्वारा जारी नई गाइड लाइंस के अनुसार प्रत्येक परीक्षा ...