बेगुसराय, फरवरी 10 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सीपीआई की ओर से मंगलवार को पटेल चौक पर केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ मोदी-ट्रंप का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया। नेताओं ने 12 फरवरी को भारत बंद सफल बनाने का आह्वान किया। विरोध में ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन एवं बिहार राज्य किसान सभा के नेता व कार्यकर्ता शामिल थे। सीपीआई राज्य परिषद सदस्य राजेंद्र चौधरी एवं प्रताप नारायण सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां किसान विरोधी और कॉरपोरेट समर्थक हैं। सरकार किसानों की खेती और जमीन को बड़े पूंजीपतियों के हवाले करना चाहती है। इसे सीपीआई किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। किसानों की आमदनी घट रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था संकट में है और महंगाई लगातार बढ़ रही है। सीपीआई नेता अनिल कुमार अंजान एवं एआईवायएफ के राज्य अध्यक्ष शं...