एटा, फरवरी 20 -- एटा, माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को भी केन्द्र व्यवस्थापकों ने कक्ष निरीक्षकों की कमी बताकर डिमांड भेजी है। दूसरे दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल कम्प्यूटर और इंटर व्यवसायिक शिक्षा, दूसरी पाली में हाईस्कूल की सिलाई और इंटरमीडिएट की नागरिक शास्त्र की परीक्षा आयोजित हुई। दोनों पालियों में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के 301 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं। परीक्षा के दौरान जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सचल दलों ने केन्द्रों का भ्रमण कर शुचिता परखी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक डा.इंद्रजीत सिंह ने बताया कि गुरुवार को प्रथम पाली में हाई स्कूल की कम्प्यूटर परीक्षा में पंजीकृत 292 परीक्षार्थियों में से 272 शामिल हुए। परीक्षा में 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट की व्यवसायिक शिक्षा में पंजीकृत 50...