चक्रधरपुर, जनवरी 27 -- राउरकेला। केंद्रीय विद्यालय राउरकेला में 77 वें गणतंत्र दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि बतौर मुख्य अतिथि राउरकेला इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक (पीपी एंड सी) एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के मनोनीत अध्यक्षा सुनीता सिंह, विद्यालय के प्राचार्य सुजीत रॉय एवं वरिष्ठ शिक्षिका उषा किरण के द्वारा ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत कर देश के वीर सपूतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात प्राथमिक एवं माध्यमिक के छात्र-छात्राओं द्वारा मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कक्षा 11वीं के छात्राएँ प्रांजलि प्रिया जेना एवं सृष्टि रॉय ने अपने भाषण के माध्यम से संविधान की विशेषताएं तथा गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों का उल्लेख किया। प्राथमिक विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीत एवं सामूहिक नृ...