दरभंगा, जनवरी 29 -- दरभंगा। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य ऋषि रमन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ग्रुप कैप्टन रवीश राकेश, स्टेशन कमांडर, वायुसेना स्थल ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट व मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा छात्रों को लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि शैलजा पांडे ने बच्चों को मिठाई बांटकर खुशी साझा की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक डॉ. बिपिन कुमार राय ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...