रामपुर, दिसम्बर 16 -- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ में केन्द्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि डीआईजी जीसी सीआरपीएफ पूर्ण सिंह धर्मशक्तू एंव अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य एवं अन्य अतिथियों का अभिनंदन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य अजय गुप्ता ने नवाचार एवम कौशल केंद्र की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया की इसका उद्देश्य शिक्षार्थियों को उनके द्वारा सीखे गए कौशलों को दैनिक जीवन में उपयोग करने के लिए तैयार करना है। छात्रों के लिए कौशल विकास पाठ्यक्रमों का महत्व विपणन, व्यवसाय, रचनात्मक लेखन, शब्दावली, पठन बोध आदि जैसे कौशलों को सीखने में है। ये कौशल उनके वयस्क जीवन में बहुत उपयोगी साबित होंगे तथा समार...